आगर: जिला चिकित्सालय में नशा मुक्ति केंद्र का संचालन कराएं प्रारम्भ - कलेक्टर राघवेंद्र सिंह
जिला चिकित्सालय में नशा मुक्ति केंद्र का संचालन प्रारम्भ करवाये, यह निर्देश कलेक्ट राघवेंद्र सिंह ने नारकोटिक्स एवं अन्य नशीली दवाइयों की रोकथाम हेतु कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय समिति की बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को दिए। कलेक्टर सिंह ने कहा कि स्कूल के बच्चों को नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहने के लिए जागरूक किया जाये,