गभाना: चण्डौस पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद
आपको बता दें जनपद अलीगढ़ में थाना चण्डौस पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त चमन पुत्र जहीर खाँ को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है। चमन के खिलाफ मु0अ0सं0 141/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। चमन का आपराधिक इतिहास काफी पुराना है, जिसमें गौ हत्या और अवैध शस्त्र रखने के मामले शामिल हैं।