गभाना: मेहरावल में नाराज़ पत्नी ने छोड़ा घर, मनाने गए पति के साथ ससुरालियों ने की मारपीट, घायल ने लगाई शिकायत
दरअसल पूरा मामला अलीगढ़ के थाना गभाना इलाके के मेहरवाल से सामने आया है।जहां दिनांक 27.6.2025 को पत्नी मामूली कहासुनी के बाद पति से नाराज होकर अपने मायका चली गई थी। इसी दौरान पति जब अपनी पत्नी को मनाने के लिए ससुराल पहुंचा तो ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट करते हुए घायल कर दिया। घायल युवक के द्वारा आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की और कार्रवाई की मांग की।