गभाना: ऐलमपुरा में AC रूम में सो रहे परिवार के घर अज्ञात चोरों ने लाखों की चोरी की, नकदी, सोना और चांदी हुआ चोरी
दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना चंडौस इलाके के गांव ऐलमपुरा की बताई जारी है। जहां AC रूम में परिवार सोता रहा, जिसके बाद अज्ञात चोरों के द्वारा घर मे घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया गया। अज्ञात चोरों ने करीब 27 लाख से अधिक की चोरी की घटना को अंजाम दे दिया।अलमारी में रखी करीब 6 लाख की नकदी,22 तोले सोने के आभूषण और डेढ़ किलो चांदी ले उड़े अज्ञात चोर।