गभाना: गभाना हाइवे पर अनियंत्रित कार ने गमी में शामिल होने जा रहे बाइक सवारों को रोंदा, हादसे में पति-पत्नी व मासूम घायल
दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना गभाना इलाके NH-91 हाइवे की है।जहां गरुवार की दोपहर करीब 2 बजे अनियंत्रित हुई तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में बाइक सवार पति पत्नी और एक छोटा मासूम बच्चा घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार दंपति गमी में शामिल होने के लिए थाना गभाना इलाके के भीकमपुर जा रहे थे।