भगवानपुरा में नेहरू युवा केंद्र द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया गया। जिसमे थाना प्रभारी द्वारा दो पहिया वाहनचालकों को हेलमेट पहनने पर गुलाब का फूल देकर उनका स्वागत किया गया। साथ ही बिना हेलमेट वाहनचालकों को हेलमेट पहनने की समझाइश भी दी गईं। और यातायात नियमों के बारे में अवगत कराया।