सादाबाद: फौजी की गोली मारकर हत्या करने वाले जेल निरुद्ध 2 अभियुक्तों को PCR पर लाकर पुलिस ने आलाकत्ल तमंचा कारतूस व बाइक की बरामद
जनपद हाथरस की सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के चंद्रा फार्म हाउस के पास न्यायालय से तारीख करने के बाद कार में बैठकर आगरा की ओर जाते समय एक फौजी की कुछ लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सादाबाद कोतवाली प्रभारी को निर्देशित किया था। पुलिस ने गिरफ्तार कर 10 अभियुक्तों जेल भेजा था।