बांसवाड़ा: इसरवाला गांव के पास निजी बस की टक्कर से तीन युवक गंभीर रूप से घायल, एंबुलेंस न आने पर निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया
घाटोल थाना क्षेत्र के इसरवाला गांव के पास एक तेज रफ्तार निजी बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।परिजनों ने बताया कि हादसे में आकाश पुत्र प्रभु, कल्पेश पुत्र कालु और बादल पुत्र कालु निवासी निचली मोरडी घायल हुए हैं। एमजी अस्पताल में डॉक्टरों ने तीनों का प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें वार्ड में भर्ती कर लिया है।