पटना ग्रामीण: पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे 7 सर्कुलर आवास, जल्द करेंगे शिफ्ट
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद अभी एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास में ही रह रहे हैं। नीतीश कुमार को 7 सर्कुलर आवास आवंटित किया गया है, लेकिन अभी उसमें रिनोवेशन का काम चल रहा है। वहीं मंगलवार दोपहर करीब 12:00 बजे नीतीश कुमार 7 सर्कुलर आवास पहुंचे जहां उन्होंने आवास का जायजा किया।