समस्तीपुर: राज्य सम्मेलन की तैयारी को लेकर भाकपा माले की बैठक संपन्न हुई
*राज्य सम्मेलन की तैयारी को लेकर भाकपा माले की बैठक संपन्न* भाकपा माले के 12वें राज्य सम्मेलन की तैयारी को लेकर ताजपुर प्रखंड कमिटी की बैठक बाजार क्षेत्र के फलमंडी में आयोजित की गई। बैठक में 16 से 18 मई 2026 को दरभंगा के प्रेक्षागृह, लहेरियासराय में होने वाले राज्य सम्मेलन को सफल बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।