बलरामपुर: डीआईजी ने क्षेत्राधिकारी ललिया कार्यालय के नवीन भवन का उद्घाटन किया
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार* की उपस्थिति में 22जनवरी दोपहर 2बजे नवनिर्मित क्षेत्राधिकारी ललिया कार्यालय भवन का उद्घाटन डीआईजी देवी पाटन अमित कुमार पाठक द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह का आयोजन भव्य तरीके से किया गया। जिसमें ललिया सर्किल क्षेत्र के अधिकारी/कर्मचारी सहित दर्जनों ग्राम प्रधान, सम्भ्रांत नागरिक, ग्राम प्रहरी मौजूद रहे।