बलरामपुर: गोविंद बाग स्थित आवास कैंप कार्यालय पर सदर विधायक ने जनता दर्शन कार्यक्रम में सुनील क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं
22 जनवरी बुधवार सुबह बजे 11:00 सदर विधायक पलटूराम ने गोविंद बाग स्थित आवास कैंप कार्यालय पर जनता दर्शन में क्षेत्र वासियों की समस्याओं को सुना, लोगों की समस्याओं के निस्तारण के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों से दूरभाष पर वार्ता कर शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया। कहा की जनता की समस्याओं का निस्तारण उनकी प्राथमिकता है।