शिवपुरी नगर: नयागांव: ससुर ने बहू को 1 साल तक कैद कर किया बलात्कार, जेवर और मोबाइल भी छीने; पीड़िता ने SP से लगाई न्याय की गुहार
शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र के नयागांव से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक कलयुगी ससुर द्वारा अपनी ही बहू को पिछले एक साल से बंदूक की नोक पर बंधक बनाकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और बलात्कार करने का आरोप लगा है। पीड़िता ने आज बुधवार की शाम 4 बजे पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई