ऑपरेशन क्लीन अभियान के तहत थाना गंजडुंडवारा में 24 जब्त वाहनों की नीलामी की। न्यायालय के आदेश पर गठित समिति द्वारा 22 दोपहिया, एक ट्रैक्टर व एक टैंपो को 1.90 लाख रुपये में नीलाम कर विधिक निस्तारण किया गया। नीलामी प्रक्रिया एसडीएम, सीओ, एआरटीओ व पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में वीडियोग्राफी के साथ संपन्न हुई।