आगरा: आगरा में विश्व एड्स दिवस पर बड़ी परेड आयोजित की गई, लोगों को किया गया जागरूक
विश्व एड्स दिवस-2025 पर आज स्वास्थ्य विभाग ने सीएमओ कार्यालय परिसर में एक बड़ा कार्यक्रम और जागरूकता परेड आयोजित की। परेड की शुरुआत जिला क्षय रोग व एड्स नियंत्रण अधिकारी डॉ. सुखेश गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर की। इसमें एएनएम छात्राएं, एनएसएस-एनसीसी के स्वयंसेवक, काउंसलर, और कई एनजीओ के प्रतिनिधि शामिल हुए। कुल मिलाकर 200 से ज्यादा लोगों ने भाग लिया।