देहरादून: प्रेमनगर थाना पुलिस ने देर रात्रि सलियावाला गांव स्थित मकान से गिरफ्तार 12 जुआरियों को कोर्ट में किया पेश, भेजा जेल
देहरादून की प्रेमनगर थाना पुलिस ने 12 जुआरियों को कोर्ट में पेश किया है। पुलिस ने बताया कि देर रात्रि प्रेमनगर थाना क्षेत्र में स्थित सलियावाला गांव के जंगलों के बीच बने एक मकान में अवैध कैसिनो संचालित होने की सूचना पर दबिश दी गई। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची, तो कैसिनो में हार-जीत की बाजी के साथ 12 लोग जुए में लिप्त पाए गए।