देहरादून: उत्तराखंड STF की साइबर क्राइम पुलिस ने छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार साइबर ठग को देहरादून लाकर जेल भेजा
उत्तराखंड STF की साइबर क्राइम पुलिस शातिर साइबर ठग को देहरादून लाई है बता दे कि stf ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए मास्टरमाइंड हर विलास नंदी को छत्तीसगढ़ के भिलाई से गिरफ्तार किया था। आरोपी ने फेसबुक के जरिए सेना से रिटायर्ड सुबेदार मेजर से 34.17 लाख की ठगी की थी।