देहरादून: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने मातृत्व अवकाश को लेकर सरकार पर लगाया आरोप
शासकीय महाविद्यालय में महिला कर्मचारियों को मिलने वाले मातृत्व अवकाश को उत्तराखंड शासन द्वारा फिलहाल रोक दिया गया है कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण महारा ने सरकार पर आरोप लगाया है कि यह सरकार की महिला विरोधी सोच है एक तरफ सरकार महिला सम्मान की बात करती है वहीं दूसरी तरफ उनको मिल रहे अधिकारों को भी छीनने का काम कर रही है