कन्नौज: बिच्छू गैंग के सभी सदस्यों पर कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी कार्यालय पहुंचा सपा का प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन
बिच्छू गैंग पर कार्यवाही की मांग करते हुए समाजवादी पार्टी के नेताओं ने एसपी से मुलाकात की है। बिच्छू गैंग के हमले में युवक की मौत मामले के बाद सपा ने गिरफ्तारी की मांग उठाई थी। सपा ने बिच्छू गैंग के सदस्यों पर बीजेपी का संरक्षण होने का गंभीर आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस ने गैंग के 4 सदस्यों को जेल भेजा है।