कन्नौज: गुरसहायगंज में स्विमिंग पूल विवाद में पुलिस ने बिच्छू गैंग के 2 सरगनाओं को पकड़ा, एसपी ने कार्यालय में किया खुलासा
कन्नौज के गुरसहायगंज में स्विमिंग पूल में नहाने के दौरान विवाद की खबर सामने आई थी इस घटना में एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने घटना के समय दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। लेकिन बिच्छू गैंग के संलिप्त होने की जानकारी पर पुलिस ने आज फिर दो को गिरफ्तार किया है यह दोनों आरोपी बिच्छू गैंग के सरगना है। जिनकी पिटाई से युवक की मौत हुई थी।