कन्नौज: अनौगी स्थित जिला कारागार का जिला जज चंद्रोदय कुमार और जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार ने किया संयुक्त निरीक्षण
कन्नौज के अनौगी में मौजूद जिला कारागार का जिला जज और जिलाधिकारी ने संयुक्त निरीक्षण किया है। सोमवार को जिला जज चंद्रोदय कुमार और जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल अचानक जेल पहुंचे। जेल के अंदर बंदियों को दिए जाने वाले भोजन और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। जेल के अंदर किसी भी निषेध वस्तु के मिलने की जानकारी सामने नहीं आई है।