कन्नौज: इंदरगढ़ थाना के रिहुआ गांव में मारपीट करने वाले आरोपी खुले घूम रहे, पीड़िता लगा रहे अधिकारियों के चक्कर
इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के रिहूआ गांव में मारपीट की घटना करने वाले आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। मंगलवार को महिला रिंकी ने अपने घायल देवर के साथ एसपी दफ्तर में गुहार लगाई है। सिक्योरिटी पत्र में गांव के रहने वाले दंपति पर मामूली बात को लेकर पीटने का आरोप है। स्थानीय पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की जिस कारण घायल आज एसपी दफ्तर आए थे।