कन्नौज: सदर में सभासद और कर्मियों के बीच विवाद बढ़ा, पालिका में सभासद से मारपीट करने के आरोप में 7 कर्मियों पर रिपोर्ट
कन्नौज नगर पालिका से जुड़े सभासद और कर्मियों के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा है। वार्ड नंबर 21 के सभासद नावेद ने पालिका के भीतर मारपीट का आरोप लगाते हुए 1 नामजद और 6 अज्ञात सफाई कर्मियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। ज्ञात हो की इससे पूर्व मुकदमे में शामिल कर्मियों ने सभासद पर अभद्रता व कई गंभीर आरोप लगाए थे। फिलहाल नावेद की तहरीर पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज हुई है।