राजगढ़: राजगढ़ प्रशासन ने जनसुनवाई में छाछ पिलाई, गर्मी से मिली राहत, लोगों को ठंडा पानी भी मिला
राजगढ़ कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार की दोपहर 1 बजे आयोजित जनसुनवाई भीषण गर्मी के बीच लोगों के लिए राहत लेकर आई। अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे लोगों को प्रशासन की ओर से ठंडी छाछ पिलाई गई, जिससे उन्हें तपती धूप में तत्काल राहत मिली। हाथों में आवेदन लिए कतार में खड़े लोगों को छाछ के गिलास दिए गए। इसे पीकर लोग गर्मी से कुछ देर के लिए राहत महसूस करते दिखे। लोगो का क