बनमनखी: बनमनखी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का पदभार समीर कुमार सुमन ने संभाला
बनमनखी अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी समीर कुमार सुमन ने मंगलवार को बनमनखी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उनका स्वागत कर बेहतर शैक्षणिक माहौल एवं शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की उम्मीद जताई। इस अवसर पर बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष नीतीश कुमार, प्रखंड सच