लोहरदगा: कांग्रेस कार्यालय राजेन्द्र भवन में संगठन सृजन 2025 पर विशेष बैठक, जिला पर्यवेक्षक डॉ राजेश गुप्ता मौजूद रहे
लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी की एक आवश्यक बैठक शनिवार शाम 5 बजे कांग्रेस कार्यालय राजेन्द्र भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुखैर भगत ने की। इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त जिला पर्यवेक्षक डॉ. राजेश कुमार गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन सृजन 2025 को लेकर रणनीति तैयार करना था।