होशंगाबाद नगर: सदर बाजार स्थित देवामाई समाधि स्थल पर भाजपा नगर मंडल की बैठक आयोजित, आगामी कार्यक्रमों पर हुई चर्चा
सदर बाजार स्थित देवा माई समाधि स्थल पर रविवार को भाजपा नगर मंडल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा के आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष लोकेश तिवारी सहित नगर मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान पार्टी के आगामी आयोजनों जनसंपर्क अभियान एवं संगठन को मजबूत करने चर्चा हुई।