भोगांव: एलाऊ क्षेत्र में हुए विकास हत्याकांड की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अहम जानकारी, मृतक के शरीर में नहीं मिली तिल्ली
थाना एलाऊ क्षेत्र के ग्राम नगला अनी निवासी विकास जाटव की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच ने नया मोड़ ले लिया है। रिपोर्ट में मृतक के शरीर में तिल्ली नहीं मिलने, लिवर के सिकुड़े होने और आंतों में पानी भरा होने की बात सामने आई है। साथ ही, शरीर पर किसी भारी वस्तु से चोट लगने अथवा टकराने के संकेत भी मिले हैं।