कोतवाली क्षेत्र में सड़क हादसे में 60 वर्षीय रामफेर यादव की मौत हो गई। रामपुर छीतौनी निवासी रामफेर यादव बारात से लौटते समय कृष्ण मैरिज हाल के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया।