मेरठ: मेरठ में कर्ज में डूबे कारीगर ने लूट की साजिश रची, सवा किलो चांदी गायब कर पुलिस को दी झूठी सूचना, पुलिस ने किया खुलासा
Meerut, Meerut | May 3, 2026 मेरठ में कर्ज चुकाने के लिए कारीगर ने सर्राफ की सवा किलो चांदी गायब कर दी। इसके बाद कंट्रोल रूम को लूट की सूचना दे दी। लोहियानगर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पूरी घटना का राजफाश कर दिया। आरोपित कारीगर के कब्जे से गायब की गई चांदी बरामद कर झूठी सूचना देने का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया