सातनपुर पीड़ स्थान के पास सड़क हादसे में युवक की मौत, NH-28 जाम कर लोगों ने किया प्रदर्शन।
भारी वाहन की चपेट में आने से गई जान, आक्रोशित लोगों ने शव रखकर सड़क जाम किया; चालक पर कार्रवाई की मांग।
समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत शंकर चौक के समीप सोमवार अहले सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सातनपुर चौक स्थित पीड़ स्थान के पास रखकर बांस-बल्ला लगाते हुए NH-28 को जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान प्रिंस कुमार (पिता- शत्रुधन मालाकार), निवासी रामपुर जलालपुर वार्ड संख्या-12, दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के रूप में हुई है। बताया जाता है कि युवक अपने ननिहाल अंडाहा से मौसी के घर गरसीसै विद्यापति जा रहा था, तभी शंकर चौक के पास एक भारी वाहन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में भा