डेहरी: सोन नदी से 17 वर्षीय लापता किशोर का मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
Dehri, Rohtas | Feb 16, 2024 सोन नदी में किशोर का शव मिलने से सनसनी फैल गईं। मृतक की पहचान विवेक कुमार 17 साल के रूप में की गई है, जो त्रिगुन मुहल्ला, डेहरी के निवासी सुनील कुमार का इकलौता पुत्र बताया जाता है।मृतक विवेक कुमार कल शाम से ही लापता था, घर वाले उसे लेकर परेशान थे। आज शव मिलने की सूचना से घर में कोहराम मच गया। इकलौते बेटे की मौत से परिजनों का रो-रो हाल बेहाल है।