डेहरी: डेहरी डालमियानगर सफाई कर्मचारी मजदूर संघ ने मांगों के समर्थन में नगर परिषद कार्यालय पर किया प्रदर्शन
Dehri, Rohtas | Feb 16, 2024 ऐक्टू से संबद्ध नगरपरिषद डेहरी-डालमियानगर सफ़ाई कर्मचारी मजदूर संघ के मजदूरों ने काम बंद कर दिया तथा केंद्र सरकार की मजदूर एवं किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ नगरपरिषद कार्यालय पर रोषपूर्वक प्रदर्शन किया। ऐक्टू के जिला सचिव एवं संघ के महामंत्री अशोक सिंह ने कहा कि इन सारी समस्याओं के जिम्मेवार तानाशाह केंद्र और मोदी सरकार है।