डेहरी: स्टेशन रोड में कैंडल मार्च निकालकर मनाया गया ब्लैक डे, पुलवामा के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि।
Dehri, Rohtas | Feb 15, 2024 कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकवादी हमले में देश के 44 जवान शहीद हुए थे,देश में ब्लैक डे मनाया जाता है ।स्टेशन रोड में सैकड़ो की संख्या में लोगों और बच्चों के द्वारा अपने अपने हाथों में भारतीय तिरंगा झंडा और ब्लैक डे के पोस्टर के साथ मोमबत्ती लेकर कैंडल मार्च निकाला गया। यह कैंडल मार्च स्टेशन रोड से शुरू होकर मोहन बीघा जाकर समाप्त हुई।