डेहरी: भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत डेहरी के जमुहार पहुंचे राहुल गांधी, सोनपुल पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
Dehri, Rohtas | Feb 15, 2024 भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांसद एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का सोन नदी पुल पर भव्य स्वागत किया। राहुल गांधी देर शाम औरंगाबाद में आयोजित कार्यक्रम के उपरांत रोहतास जिला में प्रवेश करते हुए डेहरी के जमुहार आ रहे थे जहां उनका रात्रि विश्राम है। यहां नेहरु सेतू पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया ।