सिरौली गौसपुर: प्राथमिक विद्यालय करोरा में समाजसेवी ने छात्र-छात्राओं को सैंडल, जूता और चप्पल वितरित किए
प्राथमिक विद्यालय करोरा में आज समाजसेवी रवि वर्मा ने 83 जरूरतमंद बच्चों को सैंडल वितरित किए। कई बच्चे बिना जूते चप्पल के विद्यालय आते थे जिससे उन्हें परेशानी होती थी।विद्यालय के शिक्षक प्रहलाद कुमार विमल ने बताया कि कई छात्र छात्राएं बिना जूते चप्पल के या टूटे हुए जूते पहन के स्कूल आते थे इससे उन्हें चलने में परेशानी होती थी।