नवाबगंज: देवा में मौत का खतरा! कंडम टंकी के नीचे पार्किंग, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
बाराबंकी के देवा में एक बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां जर्जर पानी की टंकी के नीचे वाहनों की पार्किंग कराई जा रही है। बताया जा रहा है कि मजार रोड स्थित इस टंकी को पहले ही कंडम घोषित किया जा चुका है, बावजूद इसके ठेकेदार द्वारा यहां रोजाना सैकड़ों वाहनों की पार्किंग कराई जा रही है।