सिगरा से आंबेडकर पार्क तक सपा ने निकाली पीडीए विजय यात्रा, जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
विधान परिषद स्नातक आशुतोष सिंह ने सिगरा से आंबेडकर पार्क कचहरी तक जातीय जनगणना के लिए पीडीए विजय यात्रा निकाला। आशुतोष सिंह ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व केंद्र सरकार के द्वारा जातीय जनगणना को मंजूरी दी गई है। विपक्ष के नेता अखिलेश यादव की जोरदार आवाज तथा उनके लगातार प्रयास से विवश होकर सरकार ने जातीय जनगणना को मंजूरी दिया है।