वाराणसी पहुंचे बीजेपी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेई ने पहलगाम की घटना को लेकर कहा- होगी कार्रवाई
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेई ने सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत में कहा कि पहलगाम में हुई आतंकी घटना को लेकर कहा कि जांच चल रही है और सर्जिकल स्ट्राइक के लिए बैठक हुई थी जिसमें मै भी शामिल था। पाकिस्तान के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई होगी। जाति जनगणना को लेकर कहा कि सर्वदलीय की बैठक बुलाकर कार्य पद्धति तय की जाएगी।