जिलाधिकारी के नेतृत्व में कमिश्नरी सभागार में सिविल डिफेंस के साथ मॉक ड्रिल की तैयारियों के लिए बैठक का आयोजन हुआ
वाराणसी में सिविल डिफेंस के तहत मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाना है. इसको लेकर वाराणसी के कमिश्नरी सभागार में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार एवं पुलिस कमिश्नर की अध्यक्षता में मॉक ड्रिल की की तैयारियों को लेकर बैठक हुई बैठक में सिविल डिफेंस, बिजली विभाग, अग्निशमन, लोक निर्माण, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ समेत अन्य विभाग़ शामिल रहें