मनोहरथाना: मनोहरथाना विद्युत विभाग ने उपखंड की 100% राजस्व वसूली की
विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025 -26 के लिए उपखंड मनोहर थाना को 56.34 करोड़ रुपए की वसूली का लक्ष्य प्राप्त हुआ था। इस लक्ष्य की प्राप्ति हेतु विभाग द्वारा समय समय पर उपभोक्ता समस्या समाधान शिविर आयोजित किए गए । साथ ही विद्युत चोरी करने वालों पर कार्यवाही की गई ।इस प्रकार विभाग द्वारा 56.59 करोड़ रुपए की राजस्व वसूली की गई । जो लक्ष्य से ज्यादा रही।