बिहार सरकार के “सबका सम्मान, जीवन आसान” अभियान के तहत समाहरणालय में जिला पदाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में जनता दरबार आयोजित किया गया।
इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित कुल 62 आवेदन प्रस्तुत किए।
प्राप्त आवेदनों में भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, सीमांकन, अतिक्रमण, राजस्व प्रशासन तथा अन्य विभागीय शिकायतें प्रमुख रहीं।
जिला पदाधिकारी ने सभी मामलों की क्रमवार समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि जनता दरबार प्रशासन और आमजन के बीच विश्वास का महत्वपूर्ण माध्यम है तथा जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा।
@iprdbihar
#easeofliving
#begusarai