बड़सर: बाबा बालक नाथ ट्रस्ट मंदिर दियोटसिद्ध के गणना हेराफेरी मामले में आरोपित दोनों कर्मचारियों को किया गया सस्पेंड
उत्तरी भारत के प्रमुख सिद्ध पीठ बाबा बालक नाथ मंदिर में गणना घोटाले के आरोपित दोनों कर्मचारियों को आज बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास के अध्यक्ष ने अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए दोनों कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। इस मामले में आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। दोनों कर्मचारियों को पुलिस हिरासत में लेने के बाद पिछले कल अदालत में पेश किया गया था।