ग्वालियर गिर्द: कलेक्टर बनीं टीचर: ‘भविष्य से भेंट’ में छात्राओं को दिए सफलता के मंत्र!
थाटीपुर स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में “भविष्य से भेंट” कार्यक्रम के तहत कलेक्टर रुचिका चौहान टीचर बनकर छात्राओं के बीच शनिवार दोपहर पहुंचीं।इस बीच उन्होंने पढ़ाई के महत्व पर जोर देते हुए छात्राओं को बेहतर प्रदर्शन के लिए टिप्स दिए।इस दौरान एक छात्रा ने कलेक्टर बनने की प्रक्रिया पूछी,जिस पर कलेक्टर ने मेहनत और अनुशासन को सफलता की कुंजी बताया