कौंच: कोंच नगर में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की फांसी से मौत, पति-पत्नी विवाद के बाद उठाया कदम, अवैध संबंधों का शक
Konch, Jalaun | May 13, 2026 कोंच के आराजीलैन दोहर चौराहे के पास मंगलवार व बुधवार मध्यरात्रि संदिग्ध परिस्थितियों में 30 वर्षीय विवाहिता मुस्कान की मौत हो गई, बताया जा रहा है कि महिला ने कमरे के दरवाजे की चौखट से दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली, बुधवार सुबह 7 बजे जब पति ने शव को फंदे पर लटका देखा तो दुपट्टा काटकर नीचे उतारकर पुलिस को सूचना दी, पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी है।