कोल: सराय रहमान की बुजुर्ग महिला ने SSP से लगाई न्याय की गुहार, कहा- केयरटेकर दे रहा धमकी, जर्जर मकान नहीं करने दे रहा सही
Koil, Aligarh | Jul 30, 2025 दरअसल पूरा मामला अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी इलाके के सराय रहमान क्षेत्र से सामने आया है।जहाँ की निवासी एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला मुन्नी बेगम पत्नी स्वर्गीय मुस्ताक अहमद ने एसएसपी संजीव सुमन से न्याय की गुहार लगाई है।पीड़ित बुजुर्ग महिला ने कहा कि साहब वह एक वक्फ संपत्ति में वह अपने परिवार के साथ पिछले 55 वर्षों से रह रही है। मकान काफी जर्जर हालत में है ।