कोल: धनीपुर ब्लॉक प्रमुख पर भाजपाइयों ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, डीएम कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन
Koil, Aligarh | Jul 30, 2025 धनीपुर ब्लॉक प्रमुख पूजा दिवाकर पर भाजपाइयों ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। आरोप लगाते हुए भारी मात्रा में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी डीएम कार्यालय के बाहर इकट्ठा हो गए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार दोपहर हाथों में पोस्टर बैनर लेकर डीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया और नारेबाजी करते हुए ब्लाक प्रमुख धनीपुर पूजा दिवाकर को हटाने की मांग की है।