कोल: करहेला में 5 लाख के लेनदेन में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का आरोप, पुलिस में नामजद की गई शिकायत
Koil, Aligarh | Jul 30, 2025 करहेला में प्रॉपर्टी डीलर की मौत के मामले में नया मोड़ आया है। प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के मामले में परिजनों ने ₹500000 के लेनदेन में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का आरोप लगाया है। 25 जुलाई को प्रॉपर्टी डीलर जनरल सिंह का शव करहेला में पड़ा मिला था। आरोप है कि ₹500000 के चेक के मामले में उनकी जहर खिलाकर हत्या की गई है।