कोल: नगला जगदेव की गौशाला में भूख से तड़प कर मर रहे गोवंश, डीएम ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही
Koil, Aligarh | Jul 30, 2025 नगला जगदेव की गौशाला में भूख से तड़प कर गोवंशों की मौत हो रही है। गौशाला में तड़पकर गोवंशों की मौत की जानकारी पर हिंदूवादी कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और हंगामा किया। इसी बीच मौके पर दो गोवंश मृत अवस्था में मिले जबकि हिंदूवादियों का आरोप है कि उन गोवंशों को कुत्ते नोच रहे थे। डीएम ने मामले में जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।