उंटारी रोड: बिंदूआ के सहाना हत्या मामले में जितनी मुंह उतनी बातें आ रही सामने,पुलिस ढूंढ रही वारदात का कारण
जिले के उंटारी रोड थाना क्षेत्र के बिंदुआ गांव निवासी कुदूस अंसारी के 30 वर्षीय पत्नी सहाना बीबी की हत्या मामले में बुधवार को पुलिस बहुत जल्द वारदात में शामिल हत्यारों को गिरफ्तार करने की बात कही है।साथ ही खुफिया तंत्र के माध्यम से हत्या के कारण का भी पुलिस द्वारा पता लगाया जा रहा है।कुछ ग्रामीणों ने दबी जुबान में मृत महिला के चाल चलन को सही नही बताया.